मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले प्रदेश कांग्रेस प्रभारी समेत कई नेता, राज्यसभा चुनाव की रणनीति पर हुई चर्चा

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज है। इसी क्रम में सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू समेत कई नेताओं ने मुलाकात की। इस मुलाकात में राज्यसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलनेवालों में सांसद डॉ सैयद नसीर हुसैन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक प्रदीप यादव और पर्यवेक्षक अजय शर्मा के नाम शामिल हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।