हर किरदार में जादू बिखेरती कियारा आडवाणी, 12 साल के सफर में बनाई अलग पहचान

Manu Shrivastava
2 Min Read
कियारा आडवाणी
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बॉलीवुड की लोकप्रिय और प्रतिभाशाली अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 12 साल पूरे कर लिए हैं। साल 2014 में फिल्म फगली से अपने करियर की शुरुआत करने वाली कियारा आज हिंदी सिनेमा की सबसे भरोसेमंद और बहुमुखी अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। रोमांस, ड्रामा, भावनात्मक और कमर्शियल फिल्मों में उन्होंने अपनी दमदार अभिनय क्षमता से अलग पहचान बनाई है।

डायरेक्टर्स की पसंदीदा अभिनेत्री बनीं कियारा

कियारा आडवाणी की सबसे बड़ी ताकत यह मानी जाती है कि वह अपने किरदार को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाती हैं। यही कारण है कि फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें अक्सर “डायरेक्टर्स एक्टर” कहा जाता है। कई मशहूर फिल्म निर्देशकों ने उनके अभिनय की तारीफ की है। लस्ट स्टोरीज के निर्देशक करण जौहर ने कहा था कि कियारा कैमरे के सामने जीवंत हो जाती हैं और जटिल भावनाओं को बेहद सहजता से पर्दे पर उतारती हैं। वहीं गिल्टी की निर्देशक रुचि नारायण ने उनकी संवेदनशीलता और किरदार की गहराई को समझने की क्षमता की सराहना की थी। शेरशाह के निर्देशक विष्णुवर्धन का मानना है कि कियारा कई बार अपने अभिनय से स्क्रिप्ट से भी आगे निकल जाती हैं।

नई फिल्म को लेकर बढ़ी उत्सुकता

इन दिनों कियारा अपनी आगामी फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की निर्देशक गीतू मोहनदास ने बताया कि इस भूमिका के लिए कियारा उनकी पहली पसंद थीं। 12 वर्षों के इस शानदार सफर के बाद भी कियारा लगातार सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रही हैं।

Share This Article