आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, यात्रियों को किया जागरूक, नाबालिग का रेस्क्यू और अवैध शराब के साथ तस्कर को पकड़ा

रांची रेल मंडल में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई। यात्रियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया, घर से भागे 10 वर्षीय बालक का रेस्क्यू किया और 18 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार।

Razi Ahmad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Operation Jan Jagran : दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची रेल मंडल के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल ने पिछले 48 घंटों में सुरक्षा, जागरूकता और अपराध नियंत्रण की दिशा में कई महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल की हैं। आरपीएफ ने जहां एक ओर स्टेशनों और ट्रेनों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया, वहीं दूसरी ओर घर से भागे मासूम को सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके अलावा अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।

नशाखुरानी और सुरक्षा के प्रति यात्रियों को किया सतर्क

18 जून 2026 को आरपीएफ पोस्ट हटिया के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पोस्ट कमांडर के पर्यवेक्षण में हटिया स्टेशन और विभिन्न ट्रेनों में ‘ऑपरेशन जन जागरण’ अभियान चलाया। जिसका उद्देश्य यात्रियों को नशाखोरी, विषखुरानी और चोरी की घटनाओं से बचाना था। लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति से खाने-पीने की वस्तुएं न लें। भोजन हमेशा अधिकृत रेलवे स्टॉल से ही खरीदें।

चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने के खतरे, फुटओवर ब्रिज का उपयोग, पत्थरबाजी की रोकथाम, मानव तस्करी और महिला सुरक्षा पर यात्रियों को जागरूक करते हुए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 का उपयोग करने का आग्रह किया गया।

घर से भागे 10 वर्षीय बालक का रेस्क्यू

Operation Jan Jagran (2)

18 जून को ही आरपीएफ पोस्ट लोहरदगा की ट्रेन एस्कॉर्ट पार्टी ने ट्रेन संख्या 68037 में एक 10 वर्षीय बालक को डरा-सहमा अकेले घूमते देखा। पूछताछ में बालक ने अपना नाम राम चंद्र पिता शंकर लोहरा नगजुआ लोहरदगा बताया। वह मां की डांट से नाराज होकर घर से भाग आया था।

आरपीएफ की महिला उपनिरीक्षक प्रियंका कुमारी, कल्पना कुमारी, एस के. सिंह, सीएस. यादव और प्रीति गौर ने कागजी औपचारिकताएं पूरी कर बच्चे को चाइल्डलाइन लोहरदगा के सुपुर्द कर दिया।

18 बोतल विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

इससे पहले 17 जून को आरपीएफ फ्लाइंग टीम रांची और आरपीएफ पोस्ट रांची ने ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत नामकुम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 18626 एक्सप्रेस में सघन जांच अभियान चलाया। उपनिरीक्षक रवि शेखर के नेतृत्व में टीम ने एक संदिग्ध युवक को रोका। युवक के बैग की तलाशी लेने पर 18 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 33,000 है।

पकड़े गए युवक का नाम जीशान कुमार नालंदा बिहार का रहने वाला है। उसने कबूल किया कि वह रांची से शराब खरीदकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने जा रहा था। आरोपी को जब्त शराब के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग रांची को सौंप दिया गया है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।