
झारखंड: देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता चंपाई सोरेन ने भी राष्ट्रपति को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं जोहार दिया है।
चंपाई सोरेन ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि वे मरांग बुरु और जाहेर आयो से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन और दीर्घायु की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति न केवल आदिवासी समाज बल्कि देश के 145 करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
चंपाई सोरेन ने राष्ट्रपति के नेतृत्व, संघर्ष और उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि उनका जीवन देश के लाखों लोगों के लिए प्रेरणादायक है। राष्ट्रपति के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की ओर से भी उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

