रांची : राज्यसभा चुनाव खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को शिरडी पहुंचे और यहां साईंबाबा के दरबार में उनका आशीर्वाद लिया। उनके साथ पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी थीं। इस मौके पर उन्होंने राज्यवासियों की सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की प्रार्थना की।




