विराट की वापसी, जायसवाल बाहर… वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, विराट कोहली का चयन फिटनेस मंजूरी पर निर्भर। शुभमन गिल कप्तान, रोहित शर्मा और केएल राहुल को भी मौका।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को फिटनेस मंजूरी मिलने की शर्त पर इंग्लैंड के खिलाफ उसकी धरती पर होने वाली तीन मैच की वनडे श्रृंखला के लिए रविवार को भारतीय टीम में चुना गया। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सीमित ओवरों की इस श्रृंखला के लिए रविवार को टीम की घोषणा की। चयन समिति ने वनडे श्रृंखला के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है, जिसकी कप्तानी शुभमन गिल करेंगे। स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को भी टीम में शामिल किया गया है।
फिटनेस मंजूरी मिलने के आधार पर चयन

बीसीसीआई ने टीम की घोषणा करते हुए यह भी स्पष्ट किया कि कोहली का चयन उन्हें फिटनेस मंजूरी मिलने के आधार पर किया गया है। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले कोहली सोमवार को बेंगलुरु में फिटनेस टेस्ट के लिए उपस्थित होंगे। श्रेयस अय्यर उप-कप्तान बने रहेंगे, जबकि केएल राहुल और इशान किशन को विकेटकीपर के रूप में चुना गया है। अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में नाबाद शतक बनाने वाले सलामी बल्लेबाजी यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम में जगह नहीं मिली है।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।