
झारखंड: डालटनगंज से होकर गुजरने वाली ट्रेन को लेकर रेलवे के तरफ से रविवार रात को एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है. जिसमें पैसेंजर ट्रेन को कैंसिल और डायवर्ट होने की जानकारी साझा की गई है. नोटिफिकेशन में बताया गया है कि 22 से 28 जून तक 14 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल रहेंगी, जबकि 16 एक्सप्रेस ट्रेनें 27 जून तक डायवर्ट रहेंगी.
क्यों की गई ट्रेनें कैंसिल
दरअसल, सोन नगर से पतरातू रेलवे स्टेशन के बीच थर्ड लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है. अधिकतर इलाके में निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. जबकि छिपादोहर और मंगरा रेलवे स्टेशन के बीच थर्ड लाइन को जोड़ने का काम चल ही रहा है, जिसके चलते ट्रेन को कैंसिल और डायवर्ट किया गया है.
डाइवर्ट ट्रेन को गढ़वा रोड, गया, डेहरी ऑन सोन और बरकाकाना के रास्ते चलाया जाएगा. डालटनगंज से गुजरने वाली 16 ट्रेनों को डाइवर्ट कर दिया गया है. धनबाद इलाके से गुजरने वाली ट्रेनों को धनबाद, गढ़वा रोड, चोपन होते हुए डायवर्ट किया गया है. जबकि रांची की तरफ से आने वाली ट्रेनों को डेहरी, गढ़वा रोड होते हुए डायवर्ट किया गया है.

