लखनऊ के अलीगंज में तीन मंजिला वाणिज्यिक इमारत में लगी आग, 14 दमकल वाहन मौके पर

लखनऊ के अलीगंज में तीन मंजिला वाणिज्यिक इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग बुझाने के लिए 14 दमकल वाहन और हाइड्रोलिक सीढ़ी मौके पर पहुंची।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में सोमवार दोपहर तीन मंजिला एक वाणिज्यिक इमारत में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल ने बचाव और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि अग्निशमन विभाग को अपराह्न करीब तीन बजे अलीगंज थाना क्षेत्र के उषा मेहता मार्ग पर स्थित एक कोचिंग संस्थान की इमारत में आग लगने की सूचना मिली। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए हाइड्रोलिक सीढ़ी से लैस वाहन सहित 14 दमकल वाहन मौके पर भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और न ही इमारत के भीतर किसी के फंसे होने की कोई जानकारी है। अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने की कोशिश की रही है और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।