दादरा और नागर हवेली केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक की पत्नी का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताया

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अहमदाबाद : दादरा और नागर हवेली तथा दमन और दीव के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल की पत्नी भावनाबेन पटेल का सोमवार को मुंबई के एक अस्पताल में संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। परिवार के सदस्यों से यह सूचना प्राप्त हुई।
वह 63 वर्ष की थीं।

गुजरात के साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर के रहने वाले प्रफुल्ल पटेल, दादरा और नागर हवेली तथा दमन और दीव और लक्षद्वीप केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासक हैं। जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब वह राज्य सरकार में मंत्री थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वह भावनाबेन पटेल के निधन की खबर से दुखी हैं और उन्होंने परिवार के साथ अपने लंबे जुड़ाव को याद किया। मोदी ने कहा, ‘‘इस परिवार के साथ मेरा बरसों से नजदीकी परिचय और करीबी रिश्ता रहा है।’’

उन्होंने परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।
पटेल परिवार द्वारा साझा किए गए एक संदेश के अनुसार, भावनाबेन का अंतिम संस्कार सोमवार शाम हिम्मतनगर में किया जाएगा।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।