बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनका एक प्यारा और मजेदार फैशन मोमेंट है। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर तेजी से वायरल हुई, जिसमें वह नाइटसूट पहने नजर आ रही हैं। इस नाइटसूट पर लिखा था, “If lost, please return to Shikhar Pahariya”

फैंस को पसंद आया खास मैसेज
जाह्नवी के इस अनोखे अंदाज ने फैंस का ध्यान खींच लिया। कई लोगों ने इसे उनके और शिखर पहाड़िया के रिश्ते की प्यारी झलक बताया। कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी की बाढ़ आ गई और फैंस ने इसे बेहद क्यूट बताया। हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे पब्लिसिटी स्टंट या पीआर मूव भी करार दिया।
लंबे समय से चर्चा में है रिश्ता
जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया का रिश्ता पिछले कई वर्षों से चर्चा का विषय बना हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों ने साल 2016 में एक-दूसरे को डेट किया था, लेकिन बाद में अलग हो गए। इसके बाद 2023 में दोनों के दोबारा करीब आने की खबरें सामने आईं।
शादी की अफवाहों पर लगी विराम
हाल के महीनों में दोनों की शादी की अटकलें भी खूब लगीं। हालांकि जाह्नवी के पिता बोनी कपूर ने इन खबरों को खारिज कर दिया। बावजूद इसके, दोनों की सार्वजनिक मौजूदगी और खास बॉन्डिंग लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है।


