
नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम ढहने से हुई लोगों की मौत पर बृहस्पतिवार को दुख जताया और उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
अधिकारियों के अनुसार, बुधवार को कोलकाता के तारातला इलाके में तीन मंजिला निर्माणाधीन गोदाम ढहने से पांच मजदूरों की मौत हो गई और कम से कम 25 लोग घायल हो गए।

