
रांची : मेजर जनरल सज्जन सिंह मान और कर्नल हेमचंद्र ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें राज्य में पहली बार होने जा रहे डूरंड कप की तैयारियों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा टूर्नामेंट की मेजबानी करना झारखंड के लिए गर्व की बात है। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को अवसर मिलेगा। इस दौरान मंत्री सुदिव्य सोनू भी उपस्थित रहे।

