पद्मभूषण के बीच अलका याज्ञनिक का भावुक संदेश, बोलीं- धीरे-धीरे सामान्य जिंदगी में लौट रही हूं

Manu Shrivastava
2 Min Read
अलका याज्ञनिक
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मशहूर गायिका अलका याज्ञनिक इन दिनों अपने स्वास्थ्य और पद्मभूषण सम्मान को लेकर चर्चा में हैं। हजारों हिट गानों से श्रोताओं के दिलों पर राज करने वाली अलका ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की। पद्म पुरस्कार समारोह की तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा कि यह सम्मान उनके लिए सिर्फ उपलब्धि नहीं, बल्कि उम्मीद, प्रेम और हौसले की ताकत का प्रतीक है।

दो साल का मुश्किल सफर, अब दिख रही है राहत

अलका याज्ञनिक ने अपनी पोस्ट में बताया कि पिछले दो साल उनके लिए बेहद कठिन रहे हैं। इस दौरान फैंस, दोस्तों और शुभचिंतकों की दुआओं ने उन्हें संभाले रखा। उन्होंने लिखा कि वह धीरे-धीरे रिकवर कर रही हैं और सामान्य जिंदगी की ओर लौटने की कोशिश कर रही हैं। अलका ने यह भी कहा कि यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि उन सभी लोगों का है जो इस मुश्किल सफर में उनके साथ खड़े रहे।

दुर्लभ बीमारी से जूझ रही हैं अलका

बता दें कि 60 वर्षीय अलका याज्ञनिक सेंसरी न्यूरल हियरिंग लॉस नाम की दुर्लभ बीमारी से जूझ रही हैं। दो साल पहले उन्होंने खुलासा किया था कि एक फ्लाइट से उतरते ही उन्हें अचानक सुनाई देना बंद हो गया था। डॉक्टरों ने इसकी वजह वायरल इंफेक्शन बताई थी।

फैंस को दी खास चेतावनी

अलका ने लोगों को तेज आवाज में गाने सुनने और लंबे समय तक हेडफोन इस्तेमाल करने से बचने की सलाह भी दी थी, ताकि सुनने से जुड़ी समस्याओं से बचा जा सके।

Share This Article