पुलिस ने गांजा सप्लाई करने वाली महिला को गिरफ्तार किया, एनडीपीएस केस में भेजी जेल

सिमडेगा पुलिस ने गांजा तस्करी मामले में फरार महिला आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जांच में ओडिशा से गांजा सप्लाई करने की बात सामने आने का दावा किया गया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ganja Supply Woman Arrest: ठेठईटांगर थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में फरार चल रही एक महिला आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। यह कार्रवाई थाना कांड संख्या 24/2026 (दिनांक 3 जून 2026), धारा 20(b)(ii)(B)/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, 25 जून को विशेष छापेमारी दल ने आरोपी एस. ज्योत्सना डोरा उर्फ सिमरन चौधरी (30) को पकड़ा। वह मूल रूप से गोकुनुपुर, थाना डिगापंडी, जिला गंजाम (ओडिशा) की रहने वाली बताई गई है और हाल में गोवर्धनपुर, थाना पिपली, जिला पुरी (ओडिशा) में रहती थीं।

जांच में सामने आया कि गिरफ्तार महिला ने प्राथमिक अभियुक्त विनय बिरेंद्र कुल्लू को ओडिशा से गांजा उपलब्ध कराया था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक वनप्लस एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया है। अधिकारीयों ने बताया कि मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और जांच लगातार चल रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।