हर हाल मे अपनी संस्कृति और सभ्यता को बचाकर रखना है: नीलकंठ सिंह

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी : मुरहू प्रखंड की गोड़ाटोली पंचायत के कटहल टोली में गुरुवार को विराट छऊ नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

खूंटी के विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा व विधायक प्रतिनिधि व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष काशीनाथ महतो ने बतौर मुख्य और विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लिया।

मौके पर विधायक नीलंठ सिंह मुंडा ने कहा कि यहां की संस्कृति ही झारखंड की पहचान है।

उन्होंने कहा कि हमें हर हाल मे अपनी संस्कृति और सभ्यता को बचाकर रखना है। उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वे हर हाल में अपनी संस्कृति और सभ्यता की रक्षा करें।

Share This Article