
नयी दिल्ली: भारतीय नौसेना का स्वदेश निर्मित पोत ‘सर्वे वेसल लार्ज (एसवीएल) — आईएनएस इक्षक — दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी अभियानगत तैनाती और सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लेने के लिए विक्टोरिया पहुंच गया है।
भारतीय नौसेना के एक प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि यह जहाज 26 जून को द्वीप-समूह वाले देश की राजधानी विक्टोरिया के बंदरगाह पर पहुंचा।

