मेस्सी लगातार सात विश्व कप मैच में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने

लियोनेल मेस्सी ने विश्व कप इतिहास में लगातार सात मैचों में गोल कर नया कीर्तिमान बनाया, जॉर्डन के खिलाफ शानदार फ्री किक से रिकॉर्ड को और मजबूत किया।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अर्लिंग्टन: लियोनेल मेस्सी लगातार सात विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस स्टार स्ट्राइकर ने जॉर्डन के खिलाफ शनिवार की रात यहां खेले गए अर्जेंटीना के ग्रुप चरण के अंतिम मैच में अपना 19वां गोल करके विश्व कप में सर्वाधिक गोल के अपने रिकार्ड को भी आगे बढ़ाया।
मेस्सी ने 80वें मिनट में पेनल्टी बॉक्स के ठीक बाहर फाउल होने के बाद फ्री किक पर गोल किया। इससे पहले 39 वर्षीय मेस्सी फ्रांस के स्ट्राइकर जस्ट फॉन्टेन और ब्राजील के महान खिलाड़ी जैरज़िन्हो के साथ विश्व कप के लगातार छह मैचों में गोल करने वाले केवल तीन खिलाड़ियों में से एक थे।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।