ट्राई-सीरीज के फाइनल में खेली शानदार पारी
पलक ने हाल ही में इंडिया ए, इंडिया बी और नेपाल के बीच आयोजित ट्राई-सीरीज में अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया था। 22 नवंबर को खेले गए फाइनल मुकाबले में उन्होंने इंडिया बी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए महज 25 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत इंडिया बी ने फाइनल मुकाबला जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की।

लगातार बेहतर प्रदर्शन के दम पर पलक ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। अब इंग्लैंड दौरे पर उनके प्रदर्शन पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर रहेगी।

कोच ने मेहनत और अनुशासन को दिया सफलता का श्रेय
बुटी क्रिकेट क्लब के कोच पंचीत कुमार ने पलक के चयन की जानकारी देते हुए खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगातार अच्छे प्रदर्शन का नतीजा है। कोच ने विश्वास जताया कि पलक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा साबित करेंगी।
उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए 2027 महिला अंडर-19 विश्व कप की भारतीय टीम में चयन की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।
कई लोगों ने दी बधाई
पलक की इस उपलब्धि पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, आजसू जिला अध्यक्ष संजय कुमार, पूर्व प्रमुख जयगोविंद उर्फ लालू साहू, मुखिया जुगुन मुंडा, हितेंद्र सिंह और शंकर महतो समेत कई लोगों ने बधाई दी।
झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के अध्यक्ष अजय नाथ सहदेव और सचिव सौरव तिवारी ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, बेटी के भारतीय टीम में चयन से उनकी मां संगीता भगत बेहद खुश हैं।


