घटना के बाद पीड़िता की ओर से मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि वरीय पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी
मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस की ओर से घटना को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

दो दिन पहले नाबालिग से दुष्कर्म का मामला आया था सामने
गौरतलब है कि तुपुदाना ओपी क्षेत्र में दो दिन पहले भी नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। अब महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में चिंता का माहौल है।
पुलिस दोनों मामलों को लेकर जांच कर रही है। हालांकि, इन घटनाओं के बीच किसी तरह का संबंध होने की पुष्टि नहीं हुई है।


