चुटुपालू घाटी हादसा: 15 से ज्यादा लोग घायल, बेकाबू ट्रेलर ने कई वाहनों को रौंदा, 2 किलोमीटर तक मचाया कोहराम

रामगढ़ के चुटुपालू घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर ने दो किलोमीटर तक कहर मचाया, कई वाहन टकरा गए और 15 से अधिक लोग घायल हो गए राहत कार्य जारी है प्रशासन

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुटुपालू घाटी में बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रेलर ने लगभग दो किलोमीटर तक सड़क पर तबाही मचा दी। इस दौरान उसने एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई।

जानकारी के मुताबिक इस हादसे में चार चारपहिया वाहन, तीन दोपहिया वाहन, बाइक और एक यात्री बस ट्रेलर की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे में करीब 15 से 20 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बस में मौजूद यात्रियों ने बताया कि ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे बस से टकरा गया। इसके बाद पीछे से आ रहे कई वाहन भी उसकी चपेट में आ गए, जिससे हादसा और भी भयावह हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर सड़क को साफ करने की कोशिश की जा रही है, ताकि यातायात बहाल हो सके। फिलहाल राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।