स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव ने अधिकारियों के साथ की बैठक, जानें क्या दिया निर्देश

रिम्स में स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव ने प्रशासनिक, वित्तीय और शैक्षणिक कार्यों की समीक्षा की। उपकरण खरीद, नियुक्ति प्रक्रिया और मेडिकल सीटों में बढ़ोतरी को लेकर अहम निर्देश दिए।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RIMS Ranchi : रिम्स में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव शशि प्रकाश सिंह ने निदेशक, चिकित्सा अधीक्षक तथा संस्थान के विभिन्न प्रशासनिक और वित्तीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। जिसमें संस्थान के प्रशासनिक, वित्तीय एवं शैक्षणिक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। योजना ओर गैर-योजना मद के अंतर्गत उपलब्ध व व्यय की गई राशि की अद्यतन स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया।

संस्थान में मशीनों और चिकित्सा उपकरणों की खरीद की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए जरूरी उपकरणों की खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर इसे पूर्ण करने पर बल दिया गया। जिससे कि मरीजों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

बैठक में एमबीबीएस, एमडी/एमएस तथा एमडीएस पाठ्यक्रमों में सीट वृद्धि के लिए जरूरी आधारभूत संरचना, मानव संसाधन के साथ अन्य अनिवार्य मानकों की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। इस संबंध में सभी आवश्यक संसाधनों को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, जिससे नियामक संस्थाओं के मानकों के अनुरूप सीट वृद्धि की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।

विभिन्न संवर्गों के कर्मियों की नियुक्ति, प्रोन्नति तथा सेवाशर्त नियमावली से संबंधित मामलों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। रिक्त पदों के विरुद्ध शीघ्र विज्ञापन प्रकाशित करने, रोस्टर अनुमोदन की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा नियुक्ति प्रक्रिया को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में कर्मचारियों से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विषयों, जिनमें पुरानी पेंशन योजना से जुड़े प्रकरण तथा चिकित्सकों को नियमानुसार एलआरए (LRA), एनपीए (NPA) एवं अकादमिक भत्ता प्रदान किए जाने संबंधी मामलों की भी समीक्षा की गई। इन विषयों पर नियमों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।