राज अस्पताल में जमकर हंगामा, परिजनों ने लगाया ये आरोप

रांची के राज अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने हंगामा किया। मरीज की गंभीर हालत और 16 लाख रुपये के बिल को लेकर सवाल उठाए गए।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Raj Hospital Patient Protest : रांची के राज अस्पताल में भर्ती एक मरीज के इलाज को लेकर बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। मामले की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया।

जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय राजू कुमार को मई माह में पैर टूटने के बाद इलाज के लिए राज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि उपचार के दौरान मरीज को संक्रमण हो गया, जो लगातार बढ़ता गया। उनका दावा है कि अब मरीज की हालत अत्यंत गंभीर है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।

परिजनों का कहना है कि अब तक इलाज के नाम पर अस्पताल करीब 16 लाख रुपये का बिल बना चुका है। उनका आरोप है कि इतनी बड़ी राशि खर्च के बावजूद अस्पताल अब मरीज को दूसरे अस्पताल रेफर करने की बात कह रहा है। परिजनों ने सवाल उठाया कि पैर की चोट से शुरू हुआ संक्रमण आखिर सिर तक कैसे पहुंच गया और समय रहते इसका उचित इलाज क्यों नहीं किया गया।

हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन और परिजनों से बातचीत कर मामला शांत कराया। पुलिस ने कहा कि यदि परिजन लिखित शिकायत दर्ज कराते हैं तो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।