झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, औद्योगिक और टेक्सटाइल नीति पर हो सकता है बड़ा फैसला

झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक होगी, जिसमें औद्योगिक और टेक्सटाइल नीति पर बड़े फैसलों की संभावना है और कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक आज (2 जुलाई) आयोजित होगी। आज के बैठक में औद्योगिक और टेक्सटाइल नीति पर बड़े फैसले की संभावना है। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक 2 जुलाई गुरूवार को शाम 4 बजे प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। बैठक को लेकर सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने प्रस्ताव तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में अब सभी की नजरें आज के होने वाली कैबिनेट बैठक पर टिकी हैं, जहां राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय सामने आ सकते हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।