जामुनिया नदी के आसपास के अवैध खनन के मुहानों को प्रशासन ने भरा

बाघमारा में जामुनिया नदी में अवैध खनन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुहानों की भराई कराई और ओवरबर्डन हटाकर नदी की धारा को फिर से प्राकृतिक स्वरूप में बहाया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बाघमारा: जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में डीसी के निर्देश के बाद प्रशासन ने जामुनिया नदी में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की। माटीगढ़ा के पास थाना प्रभारी बाघमारा, अंचल अधिकारी बाघमारा, CISF और BCCL की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर नदी में किए गए अवैध खनन के मुहानों की भराई कराई।कार्रवाई के दौरान नदी में डाले गए O.B. (ओवरबर्डन) को भी हटाया गया। O.B. के कारण बदली गई नदी की धारा अब दोबारा अपने मूल स्वरूप यानी प्राकृतिक रास्ते से बहने लगी है।
जामुनिया नदी के अस्तित्व पर मंडरा रहे खतरे को लेकर खबरें लगातार आ रही थीं। खबरों के बाद जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने भी मामले का संज्ञान लिया था।स्थानीय लोगों का कहना है कि जामुनिया नदी का “चीर हरण” रोकने के लिए उठाया गया यह कदम नदी और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। अब देखना होगा कि प्रशासन अवैध खनन पर आगे भी कितनी सख्ती बनाए रखता है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।