झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शिकायत निवारण सेल का किया गठन, जानें क्या है तैयारी

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थाई आमंत्रित सदस्य सह झारखंड प्रभारी के. राजू के निर्देश पर प्रदेश कार्यालय में शिकायत निवारण सेल का गठन किया है।
इस सेल में नरेंद्र लाल गोपी, जितेंद्र त्रिवेदी, राजेश चंद्र राजू और इस्तियाक अहमद टूनू को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस मिडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि शिकायत निवारण सेल राज्य के सभी जिलों और प्रखंडों से प्राप्त शिकायतों का संकलन करेगा। उन्हें संबंधित प्रदेश पदाधिकारियों तक भेजकर उनके त्वरित निष्पादन और आवश्यक समन्वय की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। साथ ही समय-समय पर शिकायतों की मॉनिटरिंग और फॉलोअप की जिम्मेदारी भी निभाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सभी मनोनीत सदस्यों से अपेक्षा व्यक्त की है कि वे संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा, जवाबदेही और अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। प्रदेश संगठन को और अधिक जवाबदेह बनाने के साथ कार्यकर्ता-केंद्रित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि शिकायत निवारण सेल के गठन से संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद और समन्वय मजबूत होगा। साथ ही कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।