योजनाओं को समय पर पूरा करें अधिकारी : हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पर्यटन, खेल, कला-संस्कृति और युवा कार्य विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सभी विकास योजनाओं और परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पर्यटन, खेल और संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को झारखंड मंत्रालय में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य विभाग की अद्यतन कार्य प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की।बैठक में विभाग की विभिन्न योजनाओं, चल रही परियोजनाओं और विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।इस दौरान विभागीय मंत्री सुदिव्य कुमार भी बैठक में मौजूद रहे। सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने, खेल सुविधाओं के विकास और कला-संस्कृति के संरक्षण से जुड़े कार्यों की प्रगति पर विशेष जोर दिया।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।