रामगढ़ में पुलिस और प्रिंस खान गैंग के सदस्य के बीच मुठभेड़, कुख्यात शिवराज घायल

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: राज्य में सक्रिय प्रिंस खान गैंग के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत सोमवार तड़के रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र में पुलिस और गैंग से जुड़े अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान कुख्यात अपराधी शिवराज उर्फ शिवा डोम के पैर में गोली लगी। इस संयुक्त अभियान में रांची, रामगढ़ और धनबाद पुलिस की टीमें शामिल थीं।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भुरकुंडा के सयाल निवासी शिवराज किसी बड़ी आपराधिक घटना की तैयारी कर रहा है। सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने दो अवैध पिस्टल छिपाकर रखने की बात स्वीकार की। सोमवार सुबह करीब 4:40 बजे पुलिस उसकी निशानदेही पर हथियार बरामद करने पहुंची। इसी दौरान उसने एक पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी।

घायल शिवराज को इलाज के लिए सीसीएल अस्पताल, भुरकुंडा भेजा गया। पुलिस ने उसके पास से दो अवैध पिस्टल, लगभग 60 जिंदा कारतूस और अन्य सामान बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, शिवराज पहले अमन श्रीवास्तव और राहुल दुबे गिरोह से जुड़ा रहा है तथा फिलहाल प्रिंस खान गैंग के संपर्क में रहकर बड़ी वारदात की साजिश रच रहा था।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।