झामुमो नेता शत्रुध्न प्रसाद मंडल ने डीएफओ से की मुलाकात, कहा- ग्रामीणों को भय की दुनिया से करें बाहर

झामुमो नेता शत्रुध्न प्रसाद मंडल ने डीएफओ से मिलकर हाथियों के बढ़ते आतंक पर चिंता जताई। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए विशेष टीम, स्ट्रीट लाइट और जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Human Wildlife Conflict : झामुमो के केंद्रीय कमिटी सदस्य शत्रुध्न प्रसाद मंडल ने सोमवार को हजारीबाग प्रमंडल के डीएफओ विकास कुमार उज्ज्वल से मुलाकात की।

इस दौरान श्री मंडल ने क्षेत्र में लगातार हाथियों के द्वारा जान माल के नुकसान से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने डीएफओ से एक विशेष टीम बनाकर क्षेत्र से हाथियों को बड़े जंगलों की ओर भगाने की पहल करने का आग्रह किया जिससे ग्रामीणों को भय के माहौल में जीना ना पड़ें।

झामुमो नेता शत्रुध्न प्रसाद मंडल ने कहा कि बगोदर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव ऐसे हैं जहां हाथियों का झुंड उत्पात मचाता है। किसी की फसल किसी का घर तो कभी किसी की जान ले लेता है। उन्होंने ऐसे इलाकों के लिए स्ट्रीट लाइट, टॉर्च, पटाखा देने का आग्रह किया। डीएफओ ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट ओर अन्य वस्तुएं जल्द मुहैया कराई जाएगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।