कांके में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला गिरफ्तार

रांची के कांके में पुलिस ने अवैध नशीली दवाओं के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया। छापेमारी में प्रतिबंधित कफ सिरप, नशीली गोलियां, नकद और मोबाइल बरामद हुए।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Drug Trafficking : कांके थाना क्षेत्र में अवैध नशीली दवाओं के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप, नशीली गोलियां, नकद रुपये और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, कदम टोला गढ़हुसीर निवासी सुनीता देवी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि वह अवैध रूप से नशीली दवाओं की खरीद-बिक्री कर रही थी। पुलिस का कहना है कि इस कारोबार के कारण इलाके के युवाओं में नशे की लत बढ़ रही थी और आरोपी के घर के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता था।

यह कार्रवाई वरीय पुलिस उपाधीक्षक अमर कुमार पांडेय के नेतृत्व में गठित कांके थाना की विशेष टीम ने की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से Onyrex प्रतिबंधित कफ सिरप की 5 बोतलें, Nitrozepam की 91 नशीली गोलियां, 5,210 रुपये नकद और एक नोकिया कीपैड मोबाइल फोन बरामद किया।

थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर कुणाल कुमार ने बताया कि पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि कदम टोला इलाके में कुछ लोग अपने घर से अवैध रूप से नशीली दवाओं का कारोबार कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया और छापेमारी के दौरान महिला को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने इस मामले में कांके थाना कांड संख्या 129/26 के तहत NDPS Act की धारा 21(b)/22(b) तथा ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट की धारा 27(b)(2) के तहत मामला दर्ज किया है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि गिरफ्तार महिला के खिलाफ पहले से भी कांके थाना में एक आपराधिक मामला दर्ज है।

वहीं, पुलिस उसके पति की भूमिका की भी जांच कर रही है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।