धुर्वा स्मार्ट सिटी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

रांची के धुर्वा स्मार्ट सिटी इलाके में पेड़ से लटका युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस आत्महत्या और हत्या, दोनों पहलुओं से मामले की जांच में जुटी है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित स्मार्ट सिटी इलाके में सोमवार देर रात एक पेड़ से फंदे के सहारे लटका युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही धुर्वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जांच के बाद मृतक की पहचान धुर्वा सेक्टर-3, धुर्वा थेथरकोचा निवासी 35 वर्षीय सूरज नायक के रूप में हुई है। वह दिलीप नायक का पुत्र है। घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर एक ऑटो लावारिस हालत में खड़ा मिला, जिसके बारे में आशंका जताई जा रही है कि वह मृतक का ही है। ऑटो मिलने के बाद मामला और भी संदिग्ध हो गया है।

पुलिस के अनुसार फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला आत्महत्या का है या हत्या के बाद शव को पेड़ से लटकाकर साक्ष्य छिपाने की कोशिश की गई है। शव की स्थिति और घटनास्थल के हालात को देखते हुए दोनों पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।