झारखंड शराब घोटाला: पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव से ED की लंबी पूछताछ, करीब 7 घंटे तक चले सवाल-जवाब

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Liquor Scam : झारखंड के चर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को पूर्व वित्त मंत्री और विधायक रामेश्वर उरांव से करीब सात घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के बाद वह ईडी कार्यालय से अपने आवास के लिए रवाना हो गए।

जानकारी के अनुसार, रामेश्वर उरांव सुबह लगभग 10:30 बजे ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे थे, जहां अधिकारियों ने उनसे मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत पूछताछ की। हालांकि, पूछताछ के दौरान क्या सवाल पूछे गए और उन्होंने क्या जवाब दिए, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

इससे पहले सोमवार को ईडी ने इसी मामले में रामेश्वर उरांव के पुत्र रोहित उरांव से भी पूछताछ की थी। माना जा रहा है कि एजेंसी मामले से जुड़े वित्तीय लेन-देन और अन्य तथ्यों की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है।

गौरतलब है कि वर्ष 2023 में ईडी ने झारखंड शराब घोटाला मामले की जांच के दौरान राज्य के कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की थी। उस दौरान कुल 32 ठिकानों पर कार्रवाई की गई थी। जांच एजेंसी के अनुसार, छापेमारी के दौरान रामेश्वर उरांव के आवास से करीब 30 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए थे।

फिलहाल ईडी मामले की जांच आगे बढ़ा रही है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि, मामले में एजेंसी की ओर से अभी तक कोई नया आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।