
नई दिल्ली : देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। राज्यसभा के सभापति हरिवंश ने उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया और कहा कि प्रखर समाजवादी राजनेता, श्रद्धेय चंद्रशेखर जी की आज पुण्यतिथि है। उनकी पावन स्मृतियों को नमन। चंद्रशेखर, वैचारिक प्रतिबद्धता, राजनीतिक दृढ़ता, साहस और ईमानदारी के प्रतीक बने। बतौर प्रधानमंत्री, कठिन दौर में उन्होंने देश का नेतृत्व किया। उन्होंने देश को गंभीर चुनौतियों से निकाला था।

