ओडिशा के भद्रक में नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

भद्रक में नाबालिग भतीजी से कथित दुष्कर्म के आरोप में चाचा गिरफ्तार, पीड़िता के बयान और मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

भद्रक: ओडिशा पुलिस ने भद्रक जिले में अपनी नाबालिग भतीजी से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में चाचा को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की पहचान भद्रक टाउन पुलिस थाना क्षेत्र निवासी सिनु मुर्मू (44) के तौर पर की है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद आरोपी को मंगलवार रात गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, मुर्मू ने पीड़िता के परिवार की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर कथित तौर पर गत कुछ दिनों में नाबालिग के साथ दो बार दुष्कर्म किया। भद्रक टाउन पुलिस थाना के प्रभारी निरीक्षक प्रवंशी मिश्रा ने बताया कि पीड़िता के माता-पिता डुबुरी में काम करते हैं। उन्होंने अपनी 14 साल की बेटी को घर पर उसके चाचा के पास छोड़ा था।

उन्होंने बताया कि अभिभावकों की अनुपस्थिति में चाचा ने नाबालिग लड़की के साथ दो बार दुष्कर्म किया। यह घटना तब सामने आई जब माता-पिता के घर लौटने पर पीड़िता ने उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। मिश्रा ने बताया कि अपराध की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता और उसके परिवार ने भद्रक टाउन पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने दावा किया कि मुर्मू ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की चिकित्सा जांच कराई है और उसका बयान दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश करने के लिए विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।