
पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने बुधवार को छपरा के जलालपुर में प्रसिद्ध लोकगायक और स्वतंत्रता सेनानी महेंद्र मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात वहां उपस्थित लोगों का अभिवादन स्वीकार किया तथा कार्यकर्ताओं से संवाद भी किया। नीतीश कुमार ने जदयू कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता के बीच रहे और उनकी समस्याओं का समाधान करने की कोशिश करें।

