
नयी दिल्ली : कांग्रेस ने अयोध्या स्थित राम मंदिर से चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में मंगलवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ट्रस्ट के सदस्यों का चयन करने में अपनी ‘‘गलती’’ के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।
पार्टी के वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह गोहिल ने यहां संवाददाता सम्मेलन में यह मांग फिर दोहराई कि इस पूरे मामले की जांच उच्चतम न्यायालय की निगरानी में कराई जाए।

