
रांची : भाजपा के प्रदेश और जिला पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को शारदा ग्लोबल स्कूल में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा के गिरिडीह जिला प्रभारी डॉ संजय सिंह भी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्ष भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की। बैठक में प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंन्त्री कर्मवीर सिंह भी उपस्थित रहे।

