
झारखंड को देश का उभरता हुआ ‘टेक्नोलॉजी डेस्टिनेशन’ बनाने की तैयारी
दो दिवसीय ‘नेशनल स्टेक होल्डर्स कंसल्टेशन’ का न्यू दिल्ली में भव्य आगाज हुआ…
नई दिल्ली : दिल्ली में बुधवार को दो दिवसीय ‘नेशनल स्टेक होल्डर्स कंसल्टेशन’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में दस्तक देने के बाद अब झारखंड तकनीकी क्रांति और ‘टेक्नोलॉजी गवर्नेंस’ के अपने मौलिक मॉडल के साथ आगे बढ़ने को तैयार है।
हम कॉपी पेस्ट नहीं, अपनी मेधा से नई राह बनाएंगे।अब हमारी पहचान सिर्फ ‘माइन्स से नहीं ‘माइंड’ से भी होनी चाहिए, सिर्फ ‘रिसोर्स’ से नहीं ‘रिसर्च’ से भी होना चाहिए, सिर्फ ‘एक्सट्रैक्शन’ नहीं ‘इनोवेशन’ से भी होना चाहिए और सिर्फ ‘ग्रोथ’ नहीं ‘इंक्लूसिव ग्रोथ’ से भी होना चाहिए। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री और मुख्य सचिव अविनाश कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

