बालूमाथ : आर प्लस टू हाई स्कूल में विधायक के निर्देश पर फुटबॉल और ड्रेस किट का वितरण

बालूमाथ के आर प्लस टू हाई स्कूल में विधायक प्रकाश राम के निर्देश पर फुटबॉल और ड्रेस किट का वितरण हुआ। विधायक प्रतिनिधि अनिल प्रजापति ने छात्रों को खेल और शिक्षा के लिए प्रेरित किया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • विधायक प्रतिनिधि अनिल प्रजापति ने छात्र-छात्राओं को किया प्रोत्साहित, खेल और शिक्षा पर दिया जोर

Dress Kit Distribution : बालूमाथ लातेहार विधायक श्री प्रकाश राम के निर्देश एवं जनहित की भावना के अनुरूप आर प्लस टू हाई स्कूल में गुरुवार को फुटबॉल एवं ड्रेस किट का वितरण किया गया।वितरण विधायक प्रतिनिधि श्री अनिल कुमार प्रजापति के कर-कमलों द्वारा किया गया। विद्यालय प्रशासन द्वारा फुटबॉल एवं ड्रेस किट की व्यवस्था की गई थी, जिसका वितरण विधायक प्रतिनिधि के हाथों संपन्न हुआ।

खेल और शिक्षा दोनों जरूरी : विधायक प्रतिनिधि

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि श्री अनिल कुमार प्रजापति ने कहा कि”शिक्षा के खेलकूद भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण आधार है।उन्होंने छात्र-छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विधायक श्री प्रकाश राम शिक्षा और खेल को बढ़ावा देने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रूबी बानो, स्पोर्ट्स शिक्षक श्री पंकज सिंह, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित लोगों ने विद्यालय की इस सराहनीय पहल की सराहना की।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।