ऑपरेशन थिएटर से नहीं लौटी महिला, हजारीबाग के नर्सिंग होम पर लगे लापरवाही के गंभीर आरोप

हजारीबाग के जीवन ज्योति नर्सिंग होम में बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hazaribagh News : हजारीबाग जिले के नवाबगंज स्थित जीवन ज्योति नर्सिंग होम में बच्चेदानी (यूटेरस) के ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

मृतका की पहचान सुशीला देवी, पति किशोरी भुइयाँ, निवासी तिलैडीह गांव (पदमा प्रखंड) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, उन्हें बच्चेदानी के ऑपरेशन के लिए नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान ही उनकी मौत हो गई।

परिजनों का कहना है कि महिला की तबीयत बिगड़ने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने समय पर सही जानकारी नहीं दी और न ही किसी बड़े अस्पताल में रेफर करने के लिए रेफरल सर्टिफिकेट उपलब्ध कराया।

घटना से नाराज परिजनों ने नर्सिंग होम परिसर में हंगामा किया और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई, न्याय तथा उचित मुआवजे की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति शांत कराई।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। यदि इलाज या ऑपरेशन में लापरवाही की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।