
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द वन’ की नई आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। पहले यह फिल्म रक्षाबंधन के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसकी रिलीज आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। नई घोषणा के मुताबिक फिल्म अब 25 सितंबर 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
नया पोस्टर, रहस्य और रोमांच ने बढ़ाई उत्सुकता
रिलीज डेट के साथ फिल्म का नया आधिकारिक पोस्टर भी जारी किया गया है। रहस्यमयी अंदाज में डिजाइन किया गया यह पोस्टर फिल्म की अनोखी दुनिया और कहानी की झलक देता है। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और चर्चा तेज हो गई है।
रिलीज टली क्यों?, बेहतर विजुअल अनुभव पर मेकर्स का फोकस
मेकर्स के अनुसार फिल्म की रिलीज इसलिए आगे बढ़ाई गई है ताकि व्यापक विजुअल इफेक्ट्स (VFX) और पोस्ट-प्रोडक्शन का काम और बेहतर तरीके से पूरा किया जा सके। उनका उद्देश्य दर्शकों को बड़े पर्दे पर शानदार सिनेमाई अनुभव देना है। अब दर्शकों को सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का इंतजार 25 सितंबर 2026 तक करना होगा।

