नेतरहाट में गूंजी महुआडांड़ की आवाज: ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय से मिले कांग्रेस नेता, सौंपा समस्याओं का ज्ञापन

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नसपति बागान में किया पौधरोपण, परिवार संग घूमीं पर्यटन स्थल, अधिकारियों को दिए विकास के निर्देश

नेतरहाट : झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के दो दिवसीय नेतरहाट दौरे के दौरान शनिवार को महुआडांड़ की समस्याएं प्रमुखता से उठीं। मंत्री से मुलाकात कर कांग्रेस नेताओं ने क्षेत्र के विकास से जुड़े कई मुद्दों पर ध्यान आकृष्ट कराया।

मंत्री से मिलकर महुआडांड़ की समस्याओं का ज्ञापन सौंपा

नेतरहाट पहुंची मंत्री दीपिका पांडेय से झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि इफ्तेखार अहमद और लातेहार जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष अजीत पाल कुजूर ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने महुआडांड़ प्रखंड की ज्वलंत समस्याओं को लेकर मंत्री को विस्तृत ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में सड़कों की बदहाली, पेयजल संकट, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और 15वें वित्त की लंबित योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग की गई। मंत्री ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

नसपति बागान में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

मंत्री नेतरहाट के प्रसिद्ध नसपति बागान पहुंचकर पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरियाली ही राज्य के विकास की नींव है। इस अवसर पर एसडीओ महुआडांड़ सुलेमान मुंडारी, बीडीओ महुआडांड़ संतोष बैठा और बीडीओ सरयू आशा साहू ने मंत्री को नसपति भेंट कर स्वागत किया।

परिवार के साथ किया नेतरहाट का भ्रमण

प्रशासनिक व्यस्तताओं के बाद मंत्री दीपिका पांडेय ने अपने परिवार के साथ नेतरहाट की प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लिया। उन्होंने लेक व्यू पार्क, सनसेट पॉइंट, वाटर पार्क और अपर घाघरी जैसे पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। मंत्री ने नेतरहाट को झारखंड का “क्वीन ऑफ छोटानागपुर” बताते हुए इसके पर्यटन विकास पर जोर दिया।

चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था

मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। नेतरहाट थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह और महुआडांड़ महिला थाना प्रभारी सुशीला केशरी के नेतृत्व में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।कार्यक्रम में प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ-साथ दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।