रांची के कांके थाना क्षेत्र में शिव मंदिर का शिवलिंग खंडित, घटना की जांच में जुटी पुलिस

रांची के कांके स्थित संग्रामपुर गांव में अज्ञात शरारती तत्वों ने शिव मंदिर का शिवलिंग खंडित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की, ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Kanke Shivling Vandalised : राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव में शिव मंदिर का शिवलिंग खंडित कर दिया गया है। शनिवार की देर रात अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा शिवलिंग क्षतिग्रस्त किया गया। आज सुबह मंदिर का दरवाजा खुलने पर शिवलिंग क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना मिली।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में जुटे, और यथाशीघ्र स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई, जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।