जमशेदपुर में तीन थाना क्षेत्रों में सिलसिलेवार हमले, चापड़-चाकू और कुल्हाड़ी से तीन लोग घायल

जमशेदपुर के टेल्को, कदमा और सोनारी थाना क्षेत्रों में चाकू, कुल्हाड़ी और चापड़ से हुए सिलसिलेवार हमलों में तीन लोग घायल हुए, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच कर रही है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur Crime News : जमशेदपुर शहर में लगातार हो रही हिंसक वारदातों ने लोगों के मन में दहसत का माहौल पैदा कर दिया है, रविवार को शहर में तीन अलग अलग थाना क्षेत्रों में अपराधियों ने तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

जानकारी के अनुसार, टेल्को, कदमा और सोनारी में चापड़, चाकू और कुल्हाड़ी से हमला किया गया है, कदमा में कांग्रेस कार्यकर्ता भोलू चौधरी पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया है, वही टेल्को में टुन्नू पासवान पर चाकू से हमला हुआ है

जबकि सोनारी में साहिल कुमार वर्मा पर बाइक सवार दो अपराधियों ने चापड़ से जानलेवा हमला किया, वारदात के बाद तीनों लोग घायल बताए जा रहे है, पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस ने अपना काम शुरू कर दिया है, सीसीटीवी कैमरा खंगाले जा रहे है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।