
रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में चल रहे विकास कार्यों और रखरखाव के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, जुलाई माह के अलग अलग दिनों में कई मेमू ट्रेनों को पूर्ण रूप से रद्द करने और कुछ के रूट को शॉर्ट-टर्मिनेट/शॉर्ट-ओरिजिनेट करने का निर्णय लिया गया है।
रद्द रहने वाली ट्रेनें
आसनसोल आद्रा मेमू (68046/68045): 16, 17 और 19 जुलाई को रद्द रहेगी।
आद्रा मिदनापुर आद्रा मेमू (68090/68089): 14, 17 और 19 जुलाई को रद्द रहेगी।
आद्रा भागा आद्रा मेमू (68077/68078):19 जुलाई को रद्द रहेगी।
आसनसोल पुरुलिया आसनसोल मेमू (63594/63593): 16 जुलाई को रद्द रहेगी।
टाटानगर आसनसोल मेमू (68056): 14, 15 और 18 जुलाई को रद्द रहेगी।
शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट ट्रेनें
टाटानगर आसनसोल बड़ाभूम मेमू (68056/68060): 17 और 19 जुलाई को यह ट्रेन आद्रा तक ही चलेगी और वहीं से वापस लौटेगी।
आसनसोल पुरुलिया आसनसोल मेमू (63594/63593): 15, 17 और 18 जुलाई को आद्रा में ही समाप्त और वहीं से शुरू होगी।
चक्रधरपुर एनएससीबी गोमो चक्रधरपुर मेमू (18116/18115): 14, 17 और 19 जुलाई को यह ट्रेन महुदा स्टेशन तक ही चलेगी और वहीं से शुरू होगी।
आसनसोल टाटानगर आसनसोल मेमू (68055/68056): 16 जुलाई को पुरुलिया स्टेशन पर ही समाप्त होगी और वहीं से वापस रवाना होगी।
आसनसोल बड़ाभूम मेमू (68060): 14, 15 और 18 जुलाई को आसनसोल के बजाय आद्रा स्टेशन से चलाई जाएगी।
आसनसोल टाटानगर मेमू (68055): 14, 15 और 18 जुलाई को यह ट्रेन टाटानगर तक जाने के बजाय आद्रा में ही समाप्त हो जाएगी।

