राम मंदिर के पहले सीईओ की होगी नियुक्ति, ट्रस्ट ने निकाली बड़ी वैकेंसी

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट ने पहले सीईओ पद के लिए आवेदन मांगे हैं। 18 जुलाई अंतिम तिथि है। सीईओ मंदिर प्रशासन, वित्तीय व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की देखरेख करेंगे।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अयोध्या : श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए, आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 18 जुलाई निर्धारित की है। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में ट्रस्ट ने कहा कि योग्य उम्मीदवार श्री राम जन्मभूमि मंदिर के सीईओ पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें कहा गया है कि आवेदन 18 जुलाई शाम चार बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। यह नियुक्ति महत्वपूर्ण है क्योंकि यह मंदिर के चढ़ावे के कथित गबन की पृष्ठभूमि में की जा रही है।

कामकाज में कोई सरकारी हस्तक्षेप नहीं होगा

रविवार को राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा था कि पहले सीईओ की जिम्मेदारियां और शक्तियां ट्रस्ट द्वारा ही तय की जाएंगी और ट्रस्ट या सीईओ के कामकाज में कोई सरकारी हस्तक्षेप नहीं होगा। मिश्रा ने संवाददाताओं से कहा था, “सीईओ की प्राथमिक जिम्मेदारी ट्रस्ट में भक्तों के विश्वास को बनाए रखना होगा।” सीईओ मंदिर की वित्तीय व्यवस्था की भी देखरेख करेंगे, यह सुनिश्चित करेंगे कि अयोध्या आने वाले भक्तों को आवश्यक सुविधाएं मिलें और इसके प्रति जवाबदेह रहते हुए “ट्रस्ट के सहायक” के रूप में कार्य करें।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।