
नयी दिल्ली : घरेलू और विदेशी निवेशकों की मजबूत भागीदारी के बीच भारत के रियल एस्टेट क्षेत्र में संस्थागत निवेश जनवरी-जून छमाही के दौरान 58 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 4.1 अरब डॉलर पर पहुंच गया। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
अमेरिकी रियल एस्टेट सलाहकार फर्म वेस्टियन की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2025 के जनवरी-जून अवधि के दौरान इस क्षेत्र में 2.6 अरब डॉलर का संस्थागत निवेश आया था।

