समझाइश से सुरक्षा” महुआडांड़ पुलिस की मानवीय पहल, हेलमेट पहनाकर छोड़े चालक

महुआडांड़ पुलिस ने हेलमेट जांच अभियान में बिना हेलमेट मिले चालकों को जागरूक किया। चालान की बजाय हेलमेट पहनाकर सुरक्षित यातायात का संदेश दिया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Mahuadand News : महुआडांड़ सड़क सुरक्षा को लेकर महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में सोमवार शाम 5 बजे संत जेवियर कॉलेज के पास हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान दर्जनों बाइक चालकों की जांच की गई।

बिना हेलमेट पाए गए वाहन चालकों को दंडित करने के बजाय मानवीय पहल के तहत समझाया गया।

चालक के द्वारा हेलमेट लाया गया और पहना कर सम्मान पूर्वक छोड़ दिया गया वही थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा – उद्देश्य चालान नहीं, जागरूकता है। एक हेलमेट जान बचा सकता है।इस सकारात्मक पहल की आम लोगों ने सराहना की।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।