

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री संग्रहालय में मंगलवार को शुरू होने वाली एक प्रदर्शनी में संग्रहालय के संरक्षित संग्रह से छड़ियां (वॉकिंग स्टिक) और बैटन (दंड) प्रदर्शित किया जाएगा। छड़ियों और बैटन का यह विशेष संकलन कभी उत्कृष्ट शिल्पकला और उनसे जुड़ी गरिमा व अधिकार के प्रतीक रहे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ‘वॉकिंग विद लिगेसी’ नाम से यह प्रदर्शनी मध्य दिल्ली में प्रधानमंत्री संग्रहालय परिसर की पुरानी इमारत में मौजूद परिचय दीर्घा में आयोजित की जा रही है।





