
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकार में पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता मन्नान मलिक के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि उनके निधन का दुःखद समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। सीएम ने कहा कि मन्नान मलिक ने लंबे समय तक जनसेवा और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहकर झारखंड, विशेषकर धनबाद की जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाया। उनके निधन से राज्य ने एक अनुभवी जनप्रतिनिधि और सामाजिक सरोकारों से जुड़े नेता को खो दिया है। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें।

