


- महुआडांड़
Jharkhand Loktantrik Krantikari Morcha: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा JLKM की महुआडांड़ प्रखंड स्तरीय बैठक रविवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता लातेहार जिलाध्यक्ष निशांत यादव ने की।बैठक का मुख्य उद्देश्य महुआडांड़ प्रखंड कमिटी का गठन करना था। इसमें प्रमंडल सचिव निर्मल उरांव, जिला महासचिव पुनीत सिंह चेरो, बलराम यादव, कुलदीप नायक, जिला सचिव दीपक प्रसाद सोनी एवं चंद्रकला जी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।





सर्वसम्मति से महुआडांड़ प्रखंड कमिटी के पदाधिकारियों का चयन किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारी:
– अध्यक्ष : अमित कुमार यादव
– महासचिव : प्रेम शंकर पाण्डे
– वरीय उपाध्यक्ष : अनोरा लकड़ा
– सचिव : रवि कुमार साहू, साजन खान
– उपाध्यक्ष :
– मुकेश मिस्त्री, रमीज रजा
– मीडिया प्रभारी : अमन कुमार राम
कार्यक्रम के दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष निशांत यादव ने कहा कि नई कमिटी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेगी और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए काम करेगी।
